भोरे: धारिक्षण मोड़ के पास पुलिस ने दुधारू पशुओं से भरा ट्रक किया ज़ब्त, तस्कर फरार, ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के धरीक्षण मोड के पास पुलिस ने कार्रवाई कर दुधारू पशुओं से भरा एक ट्रक को जब्त किया है। इस कार्रवाई में तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने ग्रामीणों के दिए गए आवेदन पर वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे मिले जानकारी के अनुसार ट्रक में डेढ़ दर्जन से अधिक की संख्या में गाय पाई गई।