भोरे: जगतौली ओपी पुलिस ने कांड के 5 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ओपी अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर कांड के पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जगतौली ओपी अध्यक्ष के द्वारा पुलिस बल के जवानों के साथ की गई। शनिवार की दोपहर 3:00 बजे पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार पांचो अभियुक्त डोमनपुर गांव के राणा प्रताप रन, प्रमोद चौरसिया, ब्रजेश चौरसिया और दो और है।