भोरे: भोरे थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 22 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मामला
भोरे थाना क्षेत्र के बलवा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर एससी एसटी एक्ट के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ 22 अक्टूबर 2025 को थाने में मामला दर्ज हुआ था। तब से फरार चल रहे थे। इस कांड में पुलिस ने पूर्व में ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस दोनों अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।