भोरे: पडरौना चवर के पास जगतौली ओपी पुलिस की कार्रवाई, दो बाइक और 22 लीटर शराब ज़ब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार, दूसरा फरार
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत पडरौना चवर के पास पुलिस ने कार्रवाई कर जहां दो बाइक और 22 लीटर देसी शराब को जप्त कर लिया। वहीं एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मीरगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी महेंद्र यादव का पुत्र आशिक यादव बताया जा रहा है। वही इस कार्रवाई में दूसरा फरार हो गया।