मुगलसराय: डीडीयू मंडल में क्रेन हादसे में रेलकर्मी की मौत, कर्मचारियों ने किया हंगामा; रेलवे ने परिजनों को सहायता का दिया भरोसा
डीडीयू मंडल के टीआरएस शेड में क्रेन की पुली गिरने से घायल रेलकर्मी प्रमोद कुमार यादव की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद रेलकर्मियों ने कार्य रोककर हंगामा किया।शनिवार शाम 04 बजे रेलवे प्रशासन ने परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने के साथ सभी सेवा-परिलाभ और अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया प्राथमिकता पर पूरी करने का आश्वासन दिया।