धनतेरस पर्व के संबंध में धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव के प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण की तिथियों को एक दिन पीछे ले जाया जा रहा है । अब प्रथम चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 22 अक्टूबर के बजाय 21 अक्टूबर को, द्वितीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 28 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को तथा तृतीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 3 नवंबर के बजाय 2 नवंबर को होगा। तृतीय चरण में जिला परिषद/ पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 3 नवंबर और पंच/ सरपंच के लिए मतदान 5 नवम्बर को होगा। केवल वार्ड पंचों के द्वारा उप सरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवम्बर को पूर्वाह्न में होगा। शेष घोषित कार्यक्रम यथावत रहेगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण का संशोधित कार्यक्रम निम्नानुसार है————-
प्रथम चरण
* 21-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच
* 22-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
* 23-10-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन
* 24-10-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान
* 25-10-2026: उप सरपंच का चुनाव
द्वितीय चरण
* 27-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच
* 28-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
* 29-10-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन
* 30-10-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान
* 31-10-2026: उप सरपंच का चुनाव
तृतीय चरण
* 02-11-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच
* 03-11-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
* 04-11-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन
* 05-11-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान
* 06-11-2026: उप सरपंच का चुनाव