टीकमगढ़ जिले के मानिकपुरा गांव में मंगलवार को एक महिला को करंट लग गया। महिला का नाम रिशु बताया गया है जो मानिकपुरा गांव की निवासी है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में पानी की मोटर चालू कर रही थी इसी दौरान अचानक उसकी करंट लग गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।