टीकमगढ़: भगवंतपुरा गांव में डाई खाने से किशोरी की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के भगवंतपुरा गांव में मंगलवार को एक किशोरी ने डाई का सेवन कर लिया। किशोरी की उम्र 16 वर्ष बताई गई है। परिजन ने बताया कि किशोरी अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते डाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।