टीकमगढ़: शिव धाम कुंडेश्वर में 55 जोड़ों की शादी, केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने दिया आशीर्वाद
टीकमगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सिद्धांत कुंडेश्वर में मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 55 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।