टीकमगढ़: टीकमगढ़ कृषि उपज मंडी रोड पर ट्रक ने 4 साल के बच्चे को कुचल दिया, मौके पर ही मौत हो गई
टीकमगढ़ में कृषि उपज मंडी रोड पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने 4 साल के बच्चे को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्चा छतरपुर के बंसी सलैया गांव से बुआ फूफा के साथ एक नर्सिंग होम में किसी को देखने आया था। बच्चा नर्सिंग होम के बाहर खड़ा था तभी यह हादसा हो गया।