खानपुर: सारोला कलां थाना पुलिस ने खंडी गांव में तलवार से हत्या के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सारोला कलां थाना पुलिस से खंडी गांव में गत रविवार को तलवार से हुई इन्द्रराज धाकड़ की हत्या के मामले में दो आरोपी भगवान दास पुत्र छीतरलाल,राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र छीतरलाल को गिरफ्तार कर लिया। सारोला कलां थाना पुलिस ने आज गुरुवार को दोपहर 12:00 के लगभग प्रेस नोट जारी करते हुए यह जानकारी प्रदान की। दोनों आरोपियों से हत्या के संबंध में अनुसंधान किया जाएगा ।