फर्रुखाबाद: मोहल्ला भोलेपुर नगला नान में 2 भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक भाई घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भोलेपुर नगला नाना नवासी 35 वर्षीय रवि वर्मा पुत्र फतेहचंद्र वर्मा का अपने ही भाई से बुधवार रात को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया। कि दोनों भाइयों में मारपीट होने लगी। मारपीट में एक भाई रवि वर्मा के सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल रवि वर्मा को जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती ।