कोल: गांव रायट में रास्ते के विवाद में 2 पक्षों के बीच हुआ पथराव, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस जाँच में जुटी
Koil, Aligarh | Jun 3, 2025 रायट में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर छतों से चढ़कर जमकर पत्थरबाजी की, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें लोग छतों से एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।