कोल: हनी ट्रैप में लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले पति-पत्नी सहित 3 को गिरफ्तार, एसपी देहात ने पुलिस लाइन में किया खुलासा
Koil, Aligarh | Jun 3, 2025 अतरौली पुलिस ने हनी ट्रैप में लोगों को फंसा कर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। यह लोग सोशल मीडिया पर महिला की दोस्ती लोगों से से करवाते थे। इसके बाद लोगों को अकेले में उनको मिलने के बहाने बुलाकर मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में पति-पत्नी और एक अन्य शामिल है।