फर्रुखाबाद: सोनी परिया के सामने बाइक और साइकिल की भिड़ंत में दोनों घायल, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती, डॉक्टर ने किया रेफर
कादरीगेट के आवास विकास डॉ राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कमालगंज के गांव शेखपुर निवासी बाइक सवार 18 वर्षीय राजगौतम पुत्र रघुवीर सिंह और गांव महमदपुर अचला निवासी साइकिल सवार घायल 50 वर्षीय हरवीर पुत्र पतिराम को भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ प्रदीप राजपूत ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हायर सेंटर रेफर कर दिया।