नौबतपुर: नौबतपुर प्रखंड कार्यालय में 8 हजार रिश्वत लेते आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार
नौबतपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोपहर करीब 3 बजे निगरानी विभाग के डीएसपी आदित्य राज ने बताया कि बारा गांव के जनवितरण प्रणाली दुकानदार अवधेश शर्मा के भतीजे कृष्णकांत कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दुकान के मासिक ऑडिट के