थानागाजी: घाटडा में एलईडी रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार
अलवर। जिले की थानागाजी विधानसभा की ग्राम पंचायत घाटडा में एलईडी रथ के माध्यम से लोक कलाकारों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया को ऑडियो-वीडियो के जरिए समझाया गया। ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया।