इनायतनगर थानाक्षेत्र के खड़भड़िया पूरे खिरई गांव निवासी राजदीप गाड़ी चालक है,वह ट्रेलर संख्या यूपी 43 बीटी 9495 पर हमीरपुर से सीमेंट लोडकर नबाबगंज गोण्डा जा रहा था।शनिवार को अनलोड होना था,अनलोडिंग में समय था ,रास्ते में घर होने के चलते वह घर खड़भड़िया पूरे खिरई जा रहा था।कदनपुर मोड़ के पास करीब 2:10 बजे चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई।और ट्रेलर धू धूकर जलने लगा।