आलमनगर: आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने मंगलवार को अपने आवास पर किया जनता दर्शन
आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने मंगलवार को अपने कुरसंडी पंचायत के बला टोल स्थित आवासीय परिसर में जनता दर्शन किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग प्रखंड हो सहित कई अन्य स्थानों से आने वाले फरियादियों के फरियाद को उन्होंने सुना और मौके पर ही निष्पादन करने का प्रयास किया।