जांजगीर: जांजगीर-चांपा में मूसलाधार बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों में पानी का भराव
जांजगीर-चांपा जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि सड़कों और रिहायशी इलाकों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई घरों में पानी घुस गया है और नदी किनारे बसे गांवों को एहतियातन खाली कराया गया। प्रशासन ने जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों का रेस्क्यू भी किया है।