बुधवार शाम नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब आधे घंटे से अधिक समय तक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई। तेज बारिश के चलते सड़कों और नालों में पानी बह निकला, जबकि कई स्थानों पर कुछ देर के लिए जलभराव की स्थिति भी बनी रही। शाम करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे कि