प्रतापगढ़: क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज ने कोतवाली नगर में विवेचकों का लिया अर्दली रूम
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज ने शनिवार शाम 5 बजे कोतवाली नगर के विवेचकों के साथ अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने 60 व 90 दिनों से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। साथ ही यक्ष ऐप, ई-साक्ष्य, ई-समन और गुंडा एक्ट की प्रगति जांचते हुए सभी मामलों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और अपराधियों के सत्यापन के सख्त निर्देश दिए।