बटियागढ़: आँजनी बेलखेड़ी गांव में बुजुर्ग दंपति पर पड़ोसी युवक ने किया हमला, घायलों को डायल 100 ने बटियागढ अस्पताल भेजा
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आँजनी बेलखेड़ी गांव में मामूली विवाद में एक युवक ने अपने पड़ोसी बुजुर्ग दंपत्ति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया..गुरुवार रात करीब 10 बजे घटना के बाद घायल हरिराम अहिरवार उम्र 60 वर्ष और पत्नी गुलाबरानी अहिरवार उम्र 50 वर्ष को इलाज के लिए डायल 100 से बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया