🚨 #बिजनौर में सड़क-नाली की समस्या को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा!
घर के सामने दो साल से जलभराव और कीचड़ से परेशान महिला शिक्षिका पानी की टंकी पर चढ़ीं। वीडियो में बोलीं- ''यह मेरा आखिरी वीडियो है।'' ग्राम प्रधान पर भेदभाव और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।
करीब पांच घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर महिला सुरक्षित नीचे उतरीं।
वहीं, ग्राम प्रधान पक्ष ने भी सड़क निर्माण में विवाद और अड़चन होने की बात कही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और ग्रामीणों को सड़क व जलनिकासी की समस्या से कब तक निजात मिलती है।
📢 सवाल यही है कि आखिर बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को इस तरह विरोध करने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ रहा है?
Public maharajganj
#Bijnor #UttarPradesh #BreakingNews #ViralVideo #PublicIssue #RoadProblem #DrainageProblem #UPNews