*सफलता की कहानी*
*सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से बदल रही युवाओं की तस्वीर*
*मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बनी आत्मनिर्भरता का आधार, गेट-ग्रिल निर्माण इकाई स्थापित कर अनिल कुमार बने युवाओं के प्रेरणास्रोत*
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से आत्मनिर्भर बने अनिल कुमार, गेट-ग्रिल निर्माण इकाई स्थापित कर बने रोजगार के प्रेरणास्रोत जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत भाने बिगहा गांव निवासी श्री अनिल कुमार आज मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की एक नई मिसाल बन चुके हैं।
अनिल कुमार स्वयं अपनी सफलता की कहानी में बताते है कि कभी सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करने वाले वह आज अपने क्षेत्र में सफल उद्यमी के रूप में पहचान बना रहे हैं तथा आगे बढ़ रहे हैं।
अनिल कुमार ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद साइकिल मरम्मत की छोटी दुकान से अपने जीवन की शुरुआत की थी। दुकान से होने वाली आमदनी से परिवार का खर्च चलाना काफी कठिन था क्योंकि आय काफी कम थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि क्षेत्र में नए मकानों एवं भवनों के निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं और लोहे के गेट एवं ग्रिल की मांग लगातार बढ़ रही है। उनके मन में स्वयं का उद्योग स्थापित करने की इच्छा तो थी, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी सबसे बड़ी बाधा थी। फिर उन्हें एक दोस्त से जिला उद्योग केंद्र के बारे में पता चला, जहां उन्हें मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में जानकारी दी गई।
इसके बाद उन्होंने जिला उद्योग केंद्र, जहानाबाद पहुंचकर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवेदन किया। चयन होने के बाद उन्हें *मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत लगभग 7 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दो किस्तों में उपलब्ध कराई गई।*
*मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत प्राप्त सहयोग राशि से अनिल कुमार ने अपने गांव भाने बिगहा में “गेट-ग्रिल निर्माण एवं वेल्डिंग इकाई” की स्थापना की।* आज उनकी इकाई सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण गेट एवं ग्रिल उपलब्ध करा रहे हैं। उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की मांग आसपास के क्षेत्रों में भी बढ़ रही है।
*अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक सहायता दी, बल्कि आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उद्योग संचालन में काफी सहायता मिली। वर्तमान में उनकी इकाई में कई स्थानीय लोगों(4 लोगों) को भी रोजगार मिल रहा है, जिससे अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरणा मिल रही है।*
अंत में अनिल कुमार ने जिला पदाधिकारी के सफल नेतृत्व में संचालित जिला उद्योग केंद्र, जहानाबाद, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, जहानाबाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक सहयोग के कारण ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि समय-समय पर विभाग द्वारा दिए गए मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और आज वे सफलतापूर्वक अपना उद्योग संचालित कर रहे हैं। उन्होंने जिले के अन्य युवाओं से भी अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
जिला प्रशासन, जहानाबाद द्वारा जिले के युवाओं से अपील की गई है कि अगर उनमें स्वरोजगार की आशा है तो जिला उद्योग केंद्र द्वारा सरकार की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं का जानकारी तथा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें तथा जिले के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Jehanabad, Bihar | Jun 8, 2026