वारिसनगर: वारिसनगर प्रखंड के धनहर पंचायत में संजीवनी अस्पताल ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत धनहर पंचायत में संजीवनी हॉस्पिटल के तरफ से रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में फ्री स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। फ्री स्वास्थ्य शिविर में लोगों का बीपी जांच शुगर जांच बुखार जांच एवं अन्य कई प्रकार की रोगों जांच और दवा फ्री में दिया गया। फ्री जांच सिविर में धनहर पंचायत के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।