वारिसनगर: प्रगति यात्रा के दौरान शेखोपुर गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विकास कार्यों का किया शिलान्यास
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा का दूसरा चरण के दौरान समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत शेखोपुर गांव में सोमवार को दिन के 12 बजे पहुंचे। अपने समस्तीपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वारिसनगर प्रखंड के मुक्तापुर रेलगुमटी के पास मंदिर के सामने लगे शिलापट्ट पर आरओबी का शिलान्यास रिमोट दबाकर किए।