वारिसनगर: हांसा पंचायत के डैनीमन निवासी युवक की तमिलनाडु में संदिग्ध मौत, शव पहुंचने पर परिजनों में मचा हाहाकार
वारिसनगर:- मथुरापुर थाना क्षेत्र के हांसा पंचायत के डैनीमन निवासी उपेंद्र महतो के 22 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार का संदिग्ध स्थिति में तमिलनाडु में बीते मंगलवार को मौत हो गई। शुक्रवार को दिन के 11 बजे मृतक का युवक शव एंबुलेंस से गांव आया, शव आते ही परिवार में चीत्कार मच गई। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक का मौत कैसे हुई। मृतक युवक तमिलनाडु में मजदूरी करता था।