वारिसनगर: मथुरापुर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक अभियुक्त और एक शराबी को गिरफ्तार किया, न्यायालय भेजा
वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर थाना की पुलिस ने एक पोक्सो एक्ट अभियुक्त के साथ एक शराबी को गिरफ्तार किया है। मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने गुरुवार दोपहर बाद शाम 4 बजे बताया कि मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती गांव से सब इंस्पेक्टर सुप्रिया आर्या के नेतृत्व में पुलिस ने मथुरापुर थाना कांड संख्या 56/24 के पोक्सो एक्ट अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।