वारिसनगर: वारिसनगर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन, तीन मामलों का निपटारा हुआ
वारिसनगर थाना में शनिवार दिन के 2 बजे से 3 बजे तक जनता दरबार का आयोजन अंचल अधिकारी श्री धर्मेंद्र पंडित के अध्यक्षता में किया गया। जनता दरबार में पूर्व से लंबित 8 मामले एवं नया 2 मामला पर सुनवाई अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित ने की। जिसमें तीन मामला का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया। बचे 7 फरियादी को अगली तारीख दी गई। मौके पर पुलिस पदाधिकारी खुशब कुमारी मौजूद रहे