अजयगढ़: जिले में युवती को बहला फुसलाकर आरोपी करता रहा दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर ले गया ग्वालियर; बच्ची होने पर छोड़कर हुआ फरार
एक 20 वर्षीय युवती के साथ एक 40 वर्षीय विवाहित व्यक्ति के द्वारा झांसा देकर काफी समय तक शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने पर ग्वालियर भाग ले जाने और बच्ची पैदा होने पर पन्ना बस स्टैंड में छोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी मां के साथ पन्ना कोतवाली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।