नवाबगंज: रिठौरा चौकी के पास अचानक ब्रेक लगाने से बाइक फिसली, सिर में आई गंभीर चोट
हाफिजगंज क्षेत्र में सड़क पर अचानक सामने आई वृद्धा को बचाने की कोशिश एक कारपेंटर की जान पर भारी पड़ गई। बाइक सवार आबिद अंसारी ने वृद्धा को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए तो बाइक फिसल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लाड़पुर उस्मानपुर गांव निवासी आबिद मंगलवार को किसी काम से बाइक से बरेली गए थे। दोपहर में घर लौ