श्री गंगानगर: विश्व जनसंख्या दिवस पर जिलेभर में शुरू हुआ जनजागरूकता अभियान, 18 जुलाई तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 11, 2026
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में शनिवार को सुबह 10:00 विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया। आगामी 18 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन, बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों के प्रति जागरूक करना है।