करनैलगंज: बालपुर पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों ने वर्दी में थिरककर मनाया आज़ादी का जश्न
शुक्रवार 11 बजे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज उत्कर्ष पांडेय ने साथियों संग विशेष अंदाज में जश्न मनाया। ड्यूटी निभाते हए सुबह चौकी पर ध्वजारोहण कर मिठाइयां बांटी, जिसमे SI उत्कर्ष पांडेय, कां. राजकुमार दुबे व सुजीत राजभर मौजूद रहे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने वर्दी में ही देशभक्ति गीतो पर जोश के साथ नृत्य कर जश्न को यादगार बना दिया।