बेंगाबाद: गिरिडीह जिला कपड़ा व्यापारी संघ की वार्षिक आम बैठक बेंगाबाद के मिड वे ग्रीन होटल में हुई
गिरिडीह जिला कपड़ा व्यापारी संघ की वार्षिक आम बैठक का आयोजन बेंगाबाद के मिड वे ग्रीन होटल में शुक्रवार को 2 बजे तक किया गया। बैठक के बाद प्रसंग के लोगों ने सामूहिक खान-पान का लुत्फ भी उठाया।बैठक में संघ के सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में “एक्टिव लर्नर ग्रुप, गिरिडीह चैप्टर” का शुभारंभ किया गया।