कांके: आर्यभट्ट सभागार में उपायुक्त ने उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर की बैठक, दिए ज़रूरी दिशा-निर्देश
Kanke, Ranchi | Apr 9, 2026 आर्यभट्ट सभागार में गुरुवार शाम करीब चार बजे उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, उड़नदस्ता एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है।