चान्दन: कटसकरा गांव में पड़ोसी ने आपसी विवाद में एक महिला के साथ मारपीट कर किया घायल
Chanan, Banka | Mar 9, 2026 कटसकरा गांव में आपसी विवाद में पड़ोसी ने इंदू देवी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसका इलाज सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर जख्मी ने आनंदपुर थाने में गांव के ही मनोज यादव एवं उनकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराया है।