कन्नौज: जलेश्वर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
जलेश्वर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर पुलिस मुस्तैद रही, प्रशासन और पुलिस के द्वारा गंगा स्नान को लेकर घाट पर व्यवस्था की गई थी,जिसमें महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम व घाट लाइट की व्यवस्था, और आने जाने वाले श्रदालुओं के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्थाएं बनाई गई हैं।