कन्नौज: महादेवी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के कारण हरदोई-कन्नौज मार्ग पर यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्जन, आदेश लागू
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेवी घाट पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी है। कन्नौज से हरदोई के बीच यात्रा महादेवी घाट पुल से नहीं की जा सकेगी जिसके लिए बिल्हौर से होते हुए रूट को डायवर्ट किया गया है। यातायात पुलिस की यह व्यवस्था गुरुवार दो पर 2:00 बजे से शुक्रवार की रात 8:00 बजे तक रहेगी।