कन्नौज: महादेवी घाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कन्नौज के महादेवी घाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था केडुबकी लगाई। गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु देर रात से ही महादेवीघाट पर पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा से जुड़े भी इंतजामकिए गए। महादेवी घाट आने वाले रास्ते पर रूट डायवर्जन के साथ जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका गया ।