बालोद: दो वकीलों से ₹10 लाख बयाना लेकर जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Balod, Balod | Jul 15, 2026 जमीन बिक्री के नाम पर दो अलग-अलग लोगों से 5-5 लाख रुपये बयाना लेकर रजिस्ट्री नहीं कराने और लगातार इकरारनामा कर गुमराह करने वाले आरोपी को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने दोनों मामलों में कुल 10 लाख रुपये लेकर जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और रकम अपने निजी खर्च में उपयोग कर ली।