चूरू: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई, लाइसेंस होंगे निलंबित: एसपी जय यादव
Churu, Churu | Nov 6, 2025 चूरू जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूती देने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे ड्राइवर के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। एसपी जय यादव ने गुरुवार शाम बताया कि लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार व पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 15 दिन का विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया है।