चूरू: कोतवाली पुलिस ने जयपुर रोड आरओबी पर नशे में धुत ट्रोला ड्राइवर को गिरफ्तार किया, वाहन किया ज़ब्त
Churu, Churu | Nov 6, 2025 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के जयपुर रोड़ स्थित आरओबी पर कार्यवाही करते हुए शराब के नशे में धुत ट्रोला ड्राइवर को गिरफ्तार करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी ड्राइवर के लाइसेंस को निलंबित करवाने की भी कार्यवाही शुरू कर दी है।