चूरू: नया बास में करंट लगने की खौफनाक घटना सीसीटीवी में कैद, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य ताराचंद सैनी व श्रमिक आए करंट की चपेट में
Churu, Churu | Nov 6, 2025 चूरू के नया बास इलाके में एक खौफनाक हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ, जिसमें बालाजी मंदिर के कार्यक्रम के दौरान टेंट का काम करते वक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी के भाई तथा किशोर न्याय बोर्ड सदस्य ताराचंद सैनी हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि एक श्रमिक के हाथ में पकड़ा पाइप अचानक 11 हजार लाइन से संपर्क में आ गया।