कोईलवर: बड़का चंदा गांव के समीप से 90 लीटर महुआ शराब व बाइक बरामद, धंधेबाज फरार
कोईलवर थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 90 लीटर देशी महुआ शराब एवं एक होंडा एसपी मोटरसाइकिल बरामद की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब धंधेबाज मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने गुरुवार की शाम 7:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा।