मेरा युवा भारत(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार)के तत्वावधान में मुसाबनी प्रखंड में नए युवा क्लबों का गठन तथा पुराने युवा क्लबों का पुनर्गठन किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को संगठित कर सामाजिक,सांस्कृतिक,खेलकूद एवं राष्ट्रनिर्माण गतिविधियों से जोड़ना है।निर्धारित मानदंडों के अनुसार 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा ही युवा क्लब का गठन कर सकेंगे।