धरहरा: महागामा में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान।
धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव टोला महागामा मे भीषण आग लग गई घटना में अनाज,कपड़े नगदी सहित कई किसानों के घर जलकर राख हो गए। घटना के दौरान किसानों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।घटना की सूचना किसानों द्वारा लड़ैयाटांड़ थाना एवं अग्निसमन विभाग को भी दी गई।