धरहरा: धरहरा में विभिन्न संगठनों द्वारा धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
धरहरा में विभिन्न संगठनों द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान दरियापुर गुमटी के समीप बिहार फुले अंबेडकर युवा मंच द्वारा समारोह का आयोजन किया गया,वही इंडिया गठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी कुमारी अनीता,बसपा के संभावित प्रत्याशी कुमार नवनीत हिमांशु द्वारा भी डॉ भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।