धरहरा: बिलोखर में 55 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
धरहरा थाना क्षेत्र के बिलोखर में सड़क के किनारे ईटवा निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान कटीमन उर्फ डोढ़ो चौधरी के रूप में हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची धरहरा थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।