रावला: रावला मंडी में नशीले कैप्सूल बेचने वालों पर प्रशासन और पुलिस ने बस स्टैंड पर की बड़ी कार्रवाई
रावला मंडी में नशीले कैप्सूल बेचने वालों पर प्रशासन और पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड पर खोखों पर कार्रवाई की गई इस दौरान काफी संख्या में कैप्सूल बरामद किए गए। बुधवार शाम 4:00 हुई कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए वहीं आरोपी मौके से चकमा देकर फरार हो गया।पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही।